हाथरस के दाऊजी मेले में कव्वालों के बीच मुकाबला:आसिफ सुल्तानी और साहिबा परवीन ने सुरों से बांधा समां, हजारों श्रोता झूमे

Oct 04, 2026 - 08:30
0
हाथरस के दाऊजी मेले में कव्वालों के बीच मुकाबला:आसिफ सुल्तानी और साहिबा परवीन ने सुरों से बांधा समां, हजारों श्रोता झूमे
हाथरस के ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्रीदाऊजी महाराज के मेले में शनिवार रात मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम रविवार सुबह तक चला। इसमें मशहूर कव्वाल आसिफ सुल्तानी और साहिबा परवीन ने हिस्सा लिया। दोनों कव्वालों के बीच सुरों और लफ्जों का कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रूहानी और सूफियाना रंग में डूबी इस महफिल में कलाम सुनकर पंडाल में मौजूद हजारों श्रोता झूम उठे। अतिथियों का हुआ जोशीला स्वागत कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू और अपना दल के अध्यक्ष रवि सारस्वत ने किया। संयोजक रवि खां एडवोकेट व सह संयोजक राजेश सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच से आला है ज़माने में किरदार मुहम्मद का और हाल-ए-दिल किसको सुनाएं आपके होते हुए जैसे कलाम पेश किए गए। पूरे वातावरण में कव्वालों ने समां बांध दिया। रविवार की सुबह तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। संचालन पूर्व बार अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User