हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:बाइक सवार की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 18, 2026 - 13:11
0
हाथरस में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:बाइक सवार की मौके पर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के सिथरौली गांव के पास आज सुबह 6:30 बजे के लगभग एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के नयावास शाहपुर कलां गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। राहुल जयपुर में अपने बीमार बहनोई को देखकर लौट रहा था। आज सुबह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। सुबह करीब 6:30 बजे खेड़ा चतुर्भुज और सिथरौली के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागा हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राहुल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User