बागपत में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत:बली गांव के सुरजी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बली निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, ग्राम बली निवासी सुरजी पुत्र होशियारी की तबीयत 17 और 18 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि रात करीब एक बजे उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बागपत लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार, सुरजी शराब पीने के आदी थे और अक्सर बीमार रहते थे। वहीं, क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते उनके द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की चर्चा भी सामने आई है। हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने की बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल का कहना है की परियों ने बताया कि यह काफी समय से बीमार चल रहा था और किसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है इसी कारण से इसकी मौत हुई है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)