हाथरस में दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था, पति, ससुर और सास गिरफ्तार
हाथरस में पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को आज गुरुवार को शाम 4:00 के करीब गिरफ्तार किया है। हाथरस गेट इलाके के तमना की गढ़ी मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक विवाहिता कृष्णा पत्नी मोहित का शव फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर मायके वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति मोहित प्रताप, ससुर नाहर सिंह और सास ममता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथरस गेट पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को रुहेरी तिराहा अलीगढ़ आगरा बाईपास से पकड़ा। सभी आरोपी इंद्रानगर कॉलोनी, तमना की गढ़ी, हाथरस गेट के रहने वाले हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)