अयोध्या में सम्मान समारोह:सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने लिया क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प
अयोध्या जनपद के अमानीगंज ब्लॉक सभागार में गुरुवार को सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में 29 सितंबर को हुए सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। विकास खण्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पवन सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों के योगदान के बिना स्वच्छ और सुंदर समाज की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में करीब 150 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित हैं। दीपावली भी नजदीक है, गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। इस अवसर पर बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा, एडीओ पंचायत शिव प्रसाद सहित अधिकारी मौजूद रहे। संघ के अध्यक्ष संतोष यादव, मंत्री अजय कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ वर्मा, संगठन मंत्री अनिल कुमार सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)