हाथरस में धूमधाम से गणेश विसर्जन:श्रद्धालुओं ने बप्पा से मांगी सुख-समृद्धि, नम आंखों से दी विदाई
गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर वी.आर. अथर्ववेद फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संयुक्त रूप से बप्पा से सुख, समृद्धि, शांति और कंपनी की निरंतर प्रगति का आशीर्वाद मांगा। विसर्जन के समय कर्मचारियों के बीच भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सभी ने नम आंखों और "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!" के जयकारों के साथ बप्पा को अगले वर्ष जल्दी आने का न्योता देकर खुशी-खुशी विदा किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)