हाथरस में डीएम-एसपी ने किया कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण:7.17 करोड़ की लागत से बन रहा गेस्ट हाउस, अगले साल होगा पूरा
हाथरस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग अटल कन्वेंशन सेंटर और गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में अच्छी क्वालिटी का काम पूरा करने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण हाथरस सदर तहसील के हतीसा भगवन्तपुर गांव में किया गया। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली। बताया गया कि इसका काम 1 जून 2026 को शुरू हुआ था और इसे 31 मई 2027 तक पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 7.17 करोड़ रुपये है। फिलहाल काम चल रहा है और इसे तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। जिले को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण सामग्री की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर बनने के बाद जिले को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे अलग-अलग आयोजनों के लिए बेहतर जगह उपलब्ध होगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)