अमेठी जिला अस्पताल के CMS बद्री प्रसाद अग्रवाल का तबादला:गोरखपुर मंडल में अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया
अमेठी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) बद्री प्रसाद अग्रवाल का तबादला गोरखपुर मंडल में कर दिया गया है। उन्हें अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मंडल बनाया गया है। बद्री प्रसाद अग्रवाल 2022 से अमेठी जिला अस्पताल में CMS के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग में चर्चा शुरू उनके नेतृत्व में अस्पताल में कई नई सुविधाओं की शुरुआत हुई और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलीं। उन्होंने स्टाफ की मौजूदगी, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया था। उनके तबादले की खबर मिलते ही अस्पताल स्टाफ और जिले के स्वास्थ्य विभाग में चर्चा शुरू हो गई है। जल्द ही उनके स्थान पर नए CMS की तैनाती की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)