हाथरस में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ महापुरुषों को किया नमन
हाथरस में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री और प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं और आचार्यगण ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों से अवगत कराया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्या, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)