हाथरस में INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची पर उठाए सवाल:कहा- लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत, 6 अक्टूबर को निकलेगा विरोध मार्च

Oct 04, 2026 - 16:40
0
हाथरस में INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची पर उठाए सवाल:कहा- लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत, 6 अक्टूबर को निकलेगा विरोध मार्च
हाथरस में INDIA गठबंधन ने वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह प्रेस वार्ता आज रविवार को दोपहर 1:30 बजे हुई। इस मौके पर कांग्रेस और सपा जिलाध्यक्षों समेत गठबंधन नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- मेरे ही माता जी का नाम गायब किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची से उनकी माता जी का नाम ही गायब कर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची पर उठ रहे सवालों का जवाब पारदर्शिता से मिलना चाहिए। सपा गठबंधन के साथ इसे लेकर संघर्ष करेगी। दोनों जिलाध्यक्षों ने बताया कि 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अंबेडकर पार्क से पैदल विरोध मार्च निकाला जाएगा और उसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाह, बनी सिंह बघेल, रामनारायण काके, मोहर सिंह, सत्यवीर सिकरवार, धीरज पांडेय, ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, अशोक गुप्ता, डॉ. मुकेश चंद्रा, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, मथुरा प्रसाद कुशवाह, संजीव आंधीवाल, राजेश नागर, बॉबी यादव, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण, मनोज शर्मा, हाजी नवाब, ब्रह्मदेव कश्यप, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, जुगनू माहौर, अशोक गोला, सत्येंद्र यादव, साकेत राहुल, अकील कुरैशी, सुमित चौधरी, राधेश्याम रजक, गिरीश बाबू नागर, रवेन्द्र प्रजापति, अनुज उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User