प्रयागराज के हारिस ने एशियन U-14 टेनिस में जीते सिल्वर:एकल और युगल दोनों वर्गों के फाइनल में रनर-अप रहे

Oct 04, 2026 - 16:40
0
प्रयागराज के हारिस ने एशियन U-14 टेनिस में जीते सिल्वर:एकल और युगल दोनों वर्गों के फाइनल में रनर-अप रहे
प्रयागराज के संत जोसफ कॉलेज में कक्षा 8 के छात्र हारिस खान ने नैनीताल के चूनाखान में हुए एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF) अंडर-14 टूर्नामेंट में दो सिल्वर मेडल जीते हैं। उन्होंने एकल और युगल दोनों वर्गों के फाइनल में पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। यह एशियन स्तर पर उनकी दूसरी सफलता है। यह प्रतियोगिता चूनाखान स्थित ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हुई थी। एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हारिस ने कनिष्क जसवीर को हराया। फाइनल में उन्हें आरव बेले से हार मिली और वह रनर-अप रहे। युगल वर्ग में हारिस ने राजस्थान के जयराज नयन के साथ जोड़ी बनाई। सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने आरव सैनी और अजयविक पुरी को हराया। फाइनल में उन्हें आरव बेले और तेगवीर सिंह की जोड़ी से हार मिली, जिससे उन्हें दूसरा सिल्वर मेडल मिला। एक ही एशियन टूर्नामेंट में दोनों वर्गों के फाइनल में पहुंचना हारिस की खास बात है। उनके कोच असद इकबाल और सैफ इकबाल ने बधाई दी है। प्रायोजक इंडियन बुक पैलेस ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User