हाथरस में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु:नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
हाथरस में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आज सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बौहरे वाली देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर और किला गेट स्थित शीतला माता मंदिर में श्रद्धालु लगातार आते रहे। पथवारी मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर, मां तारागढ़ मंदिर और सासनी के पास कंकाली मंदिर में भी भक्त मौजूद रहे। भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में जल चढ़ाया। सुरक्षा के लिए कई मंदिरों में पुलिस तैनात की गई थी। मंदिरों में देवी मां का श्रृंगार किया गया। भजन-कीर्तन के साथ हवन भी हुए। काफी श्रद्धालुओं ने नवरात्र का व्रत रखा है। घरों में भी कलश स्थापना के साथ मां की पूजा की गई। मंदिरों को खास सजाया गया था और बाहर मेले जैसा माहौल था। श्रद्धालुओं ने मां से मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। मंदिरों में जय माता दी के जयकारे लगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)