जौनपुर में दिव्यांग बच्चों को बांटे फल:लायंस क्लब गोमती ने मनाया सेवा सप्ताह, बच्चों संग बांटीं खुशियां

Oct 12, 2026 - 11:12
0
जौनपुर में दिव्यांग बच्चों को बांटे फल:लायंस क्लब गोमती ने मनाया सेवा सप्ताह, बच्चों संग बांटीं खुशियां
लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सेवा सप्ताह के तहत राजेश स्नेह एवं ट्रस्ट एजुकेशन दिव्यांग स्कूल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के बीच फल वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उनके प्रति अपनत्व का भाव प्रकट करना था। कार्यक्रम में लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर, सचिव लायन नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव साहू, लायन अनिल कुमार पाण्डे, लायन शिवकुमार साहू, कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र सिंह एवं सेवा सप्ताह चेयरपर्सन संतोष साहू ने भाग लिया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। इस पहल ने सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User