हाथरस में महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा की धूम:18 राजकुमारों और नाग कन्याओं की झांकियों ने मन मोहा

Oct 12, 2026 - 07:03
0
हाथरस में महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा की धूम:18 राजकुमारों और नाग कन्याओं की झांकियों ने मन मोहा
हाथरस में रविवार को श्री अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली, जो सादाबाद गेट स्थित एंगिमाल धर्मशाला से शुरू होकर देर रात वहीं समाप्त हुई। शहर में देर रात तक इस शोभायात्रा की धूम मची रही। शोभायात्रा में 18 राजकुमारों, नाग कन्याओं, देवी-देवताओं, महाराजा अग्रसेन के रथ, भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, रासलीला और माता काली के स्वरूप की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर शहर भक्तिमय दिखा। जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। महाराजा अग्रसेन के जयकारों से शहर गूंज उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने किया। अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मंगल तिलक-आरती से स्वागत किया। प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार सजे थे। भक्ति गीतों और भजनों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाराजा अग्रसेन के जयघोष और धार्मिक प्रस्तुतियों से शहर का माहौल उत्सवमय बना रहा। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद इस अवसर पर महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल किराने वाले, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मित्तल मोनू, मंत्री गौरव अग्रवाल, संयुक्त मंत्री मुकेश जालान, निरंजनलाल अग्रवाल डब्बू, अंकेक्षक मनीष तालीवाल सीए, गोविंद शरण अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव तायल, जयंती संयोजक हर्ष अग्रवाल पिंटू, दिलीप कुमार पोद्दार, विशन स्वरूप अग्रवाल, केशव किशोर गर्ग, श्यामबिहारी अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल और कपिल अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User