सुल्तानपुर में 21 दरोगाओं के तबादले:3 महिला उप निरीक्षक भी शामिल, चार्ज लेने के बाद एसपी का पहला फेरबदल

Oct 12, 2026 - 07:03
0
सुल्तानपुर में 21 दरोगाओं के तबादले:3 महिला उप निरीक्षक भी शामिल, चार्ज लेने के बाद एसपी का पहला फेरबदल
सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी विनीत जायसवाल ने रविवार रात 21 एसआई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। तबादला सूची में तीन महिला उप निरीक्षक भी शामिल हैं। 23 अगस्त को जिले का चार्ज संभालने के बाद एसपी का यह पहला तबादला है। इस फेरबदल में कई उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है, जबकि कुछ को चौकी प्रभारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वीरेन्द्र सोनकर को कोतवाली नगर में जिम्मेदारी उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना कोतवाली नगर बनाया गया है। सर्वेश कुमार विमल को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना चांदा की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सिंह को थाना अखंडनगर से चौकी प्रभारी बेलवाई बनाया गया है। जितेन्द्र यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी टाटियानगर, थाना गोसाईंगंज भेजा गया है। वैभव त्रिपाठी को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी पयागीपुर बनाया गया है। प्रेम नारायण राजपूत को चौकी प्रभारी सेमरी, थाना जयसिंहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। महिला उप निरीक्षक वंदना अग्रहरि को चौकी सेमरी से थाना कोतवाली नगर भेजा गया है। लक्ष्मणपुर चौकी की जिम्मेदारी मिथिलेश को मिथिलेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी लक्ष्मणपुर, थाना कोतवाली नगर बनाया गया है। मनोज कुमार को कोतवाली देहात से न्यायालय सुरक्षा में तैनाती मिली है। संजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर और वीरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात भेजा गया है। राकेश प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना करौंदीकला, धर्मेन्द्र द्विवेदी को पुलिस लाइन से थाना गोसाईंगंज और राम बच्छाराम को पुलिस लाइन से थाना कूरेभार भेजा गया है। चांदा, बंधुआकला और शिवगढ़ में भी तैनाती विवेक कुमार को पुलिस लाइन से थाना चांदा भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक श्वेता सिंह को पुलिस लाइन से थाना बंधुआकला में तैनाती मिली है। राजेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात और संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना शिवगढ़ भेजा गया है। शिवकान्त पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना धम्मौर और महिला उप निरीक्षक रेखा देवी को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात में तैनाती दी गई है। तत्काल नई तैनाती पर पहुंचने के निर्देश एसपी विनीत जायसवाल ने सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। संबंधित उप निरीक्षकों को अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने और अनुपालन आख्या भेजने को कहा गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनहित को ध्यान में रखकर किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User