हाथरस में मंदिर के बाहर मिला बुजुर्ग का शव:पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

Oct 15, 2026 - 12:01
0
हाथरस में मंदिर के बाहर मिला बुजुर्ग का शव:पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
हाथरस कोतवाली सदर इलाके में बगला कॉलेज रोड पर गोपेश्वर मंदिर के बाहर एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आज गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे लोगों ने 60 साल के एक व्यक्ति का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। काफी देर तक मृतक की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। देखने से लग रहा था कि वह कहीं बाहर का रहने वाला है। पुलिस को शक है कि वह नशेड़ी या भिखारी हो सकता है। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट आदि का निशान नहीं था। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है। अगर 72 घंटे तक उसकी पहचान नहीं होती है, तो अज्ञात के तौर पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User