गाजीपुर में मां शीतला की कलश यात्रा निकली:ददरीघाट से शुरू हुई यात्रा में 501 कन्याएं शामिल, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
गाजीपुर में शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर गुरुवार सुबह मां शीतला की कलश यात्रा निकाली गई। इसे नवाबगंज स्थित आदिशक्ति शीतला माता मंदिर समिति ने आयोजित किया। ददरीघाट गंगा तट पर जल भरने और नव देवियों के पूजन के बाद यात्रा शुरू हुई। इसमें 501 कुंवारी कन्याओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और मां के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर यात्रा देख रहे थे। ददरीघाट से शुरू हुई यह यात्रा महुआबाग, मिश्रबाजार, लाल दरवाजा, प्रकाश टाकीज, चीतनाथ, झंडातर, टेढ़ी बाजार और नवाब साहब फाटक होते हुए नवाबगंज स्थित शीतला माता मंदिर परिसर पहुंचेगी। जहाँ कन्या पूजन, आरती और प्रसाद वितरण होगा। यह शोभायात्रा मंदिर समिति हर साल नवरात्र में निकालती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)