हाथरस में मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में प्रदर्शन:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, चुनाव आयोग को बदनाम करने की साजिश का आरोप

Oct 13, 2026 - 15:29
0
हाथरस में मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में प्रदर्शन:राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, चुनाव आयोग को बदनाम करने की साजिश का आरोप
हाथरस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के समर्थन में आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे के लगभग प्रदर्शन हुआ। शहर के सासनी गेट से कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन पहुंचकर डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि देश में आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है और चुनाव आयोग को बदनाम करने की साजिश हो रही है। हाथरस के सासनी गेट से राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के अध्यक्ष दीपक शर्मा के अलावा संध्या आर्य, शिवम पंडित नगरिया, सुंदरम शर्मा, हर्षित गौड़, देव जायसवाल, अभिषेक रंजन आर्य और सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में काफी लोग पुलिस लाइन पहुंचे। उनके हाथों में CEC ज्ञानेश कुमार की तस्वीरें थीं और वे "CEC जिंदाबाद" के नारे लगा रहे थे। राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने बताया कि देश में अस्थिरता फैलाई जा रही है। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी जा रही है और जवानों को पीटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग से चल रही पार्टियां चुनाव आयोग को बदनाम कर रही हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग... प्रदर्शनकारियों ने डीएम से मांग की कि CEC के खिलाफ हो रहे प्रोपेगेंडा पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने वालों के CCTV देखकर उन्हें जेल भेजने की भी मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User