सौरभ का सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन:जूनियर एशियन चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल, डीएम ने किया सम्मानित

Oct 13, 2026 - 15:29
0
सौरभ का सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन:जूनियर एशियन चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल, डीएम ने किया सम्मानित
जौनपुर में केराकत तहसील के गजना गांव निवासी पहलवान सौरभ यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। मंगलवार दोपहर 2 बजे डीएम सैमुअल पाल ने उन्हें सम्मानित किया। अब सौरभ का चयन सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह 79 किलो भारवर्ग की फ्रीस्टाइल कैटेगरी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। नवंबर में कजाकिस्तान में होगी चैंपियनशिप राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के बेटे सौरभ यादव का चयन लखनऊ में हुए ट्रायल के बाद हुआ है। सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप आगामी नवंबर में कजाकिस्तान में आयोजित होगी। सौरभ के चयन से परिवार, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। अब गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य सौरभ यादव ने कहा कि सरकार की ओर से खेलो इंडिया के तहत सुविधाएं मिल रही हैं। वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। इस बार उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि उनकी एकेडमी में अभी तक हॉल नहीं बना है। प्रशासन के सहयोग से हॉल का निर्माण और खिलाड़ियों के लिए कमरों की व्यवस्था हो जाए तो अभ्यास में मदद मिलेगी। डीएम बोले- दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं सौरभ डीएम सैमुअल पाल ने कहा कि जिले के जो बच्चे खेलों और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सौरभ जैसे खिलाड़ी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के ऐसे खिलाड़ियों को बुलाकर सम्मानित किया जाए। डीएम ने कहा कि गांवों से निकलकर खेलों में आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उनकी कठिनाइयों की जानकारी मिलती है। खेलो इंडिया के तहत अब खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User