हाथरस में नशे की लत ने ली युवक की जान:परिवार से झगड़े के बाद लगाई फांसी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हाथरस शहर कोतवाली सदर क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ले में 27 साल के एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह नशे का आदी था। मृतक की पहचान विवेक पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई। शराब पीने के साथ-साथ वह नशे के इंजेक्शन भी लगाता था। इसी बात को लेकर उसका अपने परिवार के लोगों से झगड़ा होता था। कल रात्रि में भी विवेक शराब पीकर अपने घर पर आया। परिवार के लोगों ने उसे जब टोका तो उसका अपने घर पर झगड़ा हुआ। देर रात झगड़े के बाद विवेक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल भी ले गए, लेकिन वहां भी उसे मृत बताया गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रात्रि 1:00 बजे के लगभग पुलिस विवेक के घर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवेक की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)