हाथरस में शराब के नशे में टावर पर चढ़ा व्यक्ति:घर में विवाद के बाद आधे घंटे तक चढ़ा रहा, पुलिस ने उतारा
हाथरस के सासनी क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे नगला सुखा गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में 30 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। व्यक्ति की पहचान दिनेश तिवारी उर्फ हनुमान (40) के रूप में की गई है। वह पेशे से किसान है और पेट्रोल पंप पर काम करता है। दिनेश तिवारी को टॉवर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को शराब के नशे में उसका परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। इसके बाद वह हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। वह करीब आधे घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिनेश का नशा उतरने और पुलिस के समझाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने दिनेश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस उन्हें नीचे उतार चुकी थी। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि व्यक्ति शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया था। उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)