नोएडा में युवती का शव फंदे से लटका मिला:आत्महत्या की आशंका, सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्त की भूमिका की जांच; सुसाइड नोट नहीं मिला

Oct 19, 2026 - 18:49
0
नोएडा में युवती का शव फंदे से लटका मिला:आत्महत्या की आशंका, सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्त की भूमिका की जांच; सुसाइड नोट नहीं मिला
नोएडा के सेक्टर-44 छलेरा में एक 22 साल की युवती का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका की पहचान बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र की अंजली के रूप में हुई है। वह छलेरा के एक मकान में करीब एक साल से राहुल वर्मा नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रह रही थी। राहुल सेक्टर-132 की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। पुलिस को 17 अक्टूबर को युवती के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अंजली का मोबाइल जब्त कर लिया है और राहुल वर्मा से जुड़े तथ्यों और दोनों के संबंधों की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User