हाथरस में स्कूल बस-कंटेनर की टक्कर, चालक-परिचालक समेत 15 घायल:6 को अलीगढ़ रेफर किया, स्टाफ लेकर अलीगढ़ से आ रही थी बस

Oct 12, 2026 - 10:04
0
हाथरस में स्कूल बस-कंटेनर की टक्कर, चालक-परिचालक समेत 15 घायल:6 को अलीगढ़ रेफर किया, स्टाफ लेकर अलीगढ़ से आ रही थी बस
हाथरस के सासनी में सोमवार सुबह करीब 8 बजे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव समामई के पास एक सड़क हादसा हुआ। अलीगढ़ से स्टाफ और बच्चों को लेकर हाथरस आ रही बीएलएस स्कूल की बस और एक कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कूल बस के चालक, परिचालक और शिक्षण स्टाफ सहित कुल 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस का इमरजेंसी गेट खोलकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक, परिचालक समेत 6 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात फिर से चालू कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User