सहारनपुर में लव मैरिज के बाद दहेज के लिए मारपीट:20 लाख की मांग, ब्यूटी पार्लर के 7 लाख हड़पे, पति समेत 4 पर FIR

Oct 12, 2026 - 10:04
0
सहारनपुर में लव मैरिज के बाद दहेज के लिए मारपीट:20 लाख की मांग, ब्यूटी पार्लर के 7 लाख हड़पे, पति समेत 4 पर FIR
सहारनपुर में लव मैरिज के महज चार महीने बाद विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता चांदनी का आरोप है कि ससुराल वाले शादी में 20 लाख रुपये नहीं मिलने की बात कहकर उसे परेशान करते थे। पति ने उसके ब्यूटी पार्लर के करीब 7 लाख रुपये भी हड़प लिए। विरोध करने पर मारपीट की गई और तलाक दिलवाने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर सोमवार सुबह आठ बजे महिला थाना में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। चांदनी पुत्री मोहम्मद अख्तर निवासी चांद कॉलोनी, 62 फुटा रोड, थाना कुतुबशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब चार महीने पहले नदीम पुत्र फैज आलम निवासी शेखपुरा कदीम के साथ हुई थी। दोनों की करीब तीन साल से जान-पहचान थी। परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे,लेकिन दोनों ने परिवार की मर्जी के बिना लव मैरिज कर ली। इसके बाद चांदनी अपनी ससुराल में रहने लगी। चांदनी ने आरोप लगाया कि वह शादी से पहले ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसके पति ने उससे करीब 7 लाख रुपये ले लिए और उसका ब्यूटी पार्लर भी बिकवा दिया।पार्लर बेचने से मिले रुपये भी पति ने अपने पास रख लिए।इसके अलावा पति पर करीब 60 हजार रुपये का कर्ज था। आरोप है कि सास उस पर दबाव बनाती थी कि वह कहीं से रुपये लाकर पति का कर्ज चुकाए। रुपये देने में असमर्थता जताने पर विवाद और मारपीट की जाती थी। शिकायत के अनुसार, 13 अगस्त 2026 की रात चांदनी को उसके भाई कासिफ के घर छोड़ दिया गया था। रात करीब एक बजे जब वह ससुराल पहुंची तो आरोप है कि उसके देवर ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे,जिसके बाद उसे घर के अंदर ले जाया गया। चांदनी का आरोप है कि 14 अगस्त को सास ने उसे और पति को किराये के मकान में रहने के लिए कहा। इसके बाद पति उसे बाइक से ले जा रहा था। रास्ते में उसने जानबूझकर बाइक से गिरा दिया,जिससे उसके हाथ-पैर में चोटें आईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User