हाथरस में ऑटो-कार की टक्कर:बुजुर्ग की मौत, 6 लोग घायल, मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा
हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर एक ऑटो और ब्रेजा कार की टक्कर हो गई। यह हादसा हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास आज गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 70 साल के रोशन सिंह की मौत हो गई। रोशन सिंह नगला बंजारा, कलूपुरा, थाना हसन, हाथरस के रहने वाले थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में 6 बेटे और एक बेटी हैं। घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई और वहां घायलों की चीख पुकार भी शुरू हो गई। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में डिप्टी सिंह (गिरधरपुर, हसायन), जोगेंद्र (नगला रति, हसायन), मनीष (नगला कांच, हसायन), नीरज, सुरेंद्र (विजयगढ़, अलीगढ़) और रामवीर (नरहोली, मथुरा) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रोशन सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)