हाथरस में ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर:अलीगढ़-सासनी हाईवे पर हुआ हादसा, स्कॉर्पियो सवार बाल-बाल बचे, लगा लंबा जाम
हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर शुक्रवार देर रात एक हादसा हो गया। अलीगढ़ से सासनी आ रही एक स्कॉर्पियो को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन स्कॉर्पियो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। अलीगढ़ निवासी शब्बीर खां अपनी बेटी को बुलाने और शादी की रस्में पूरी करने परिवार के साथ सासनी जा रहे थे। उनकी बेटी का निकाह हाल ही में सासनी के वसीम खां से तय हुआ था। के एल. जैन इंटर कॉलेज के पास उनकी स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)