बलिया के नए एसपी डॉ. ईरज राजा ने पदभार संभाला:अधिकारियों संग बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध और जनसुनवाई पर रुख किया साफ
बलिया के नए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शुक्रवार रात करीब 9 बजे जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक रात 10:30 बजे तक चली। बैठक के दौरान एसपी ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सक्रियता के साथ काम करना होगा। फरियादियों की समस्याओं का समय से होगा निस्तारण एसपी ने कहा कि थानों और पुलिस कार्यालय में आने वाले हर फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी जाएगी। शिकायतों का समय पर और न्यायपूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता रहेगी। पैदल गश्त बढ़ाकर सुरक्षा का भरोसा दिलाएगी पुलिस एसपी ने आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाने की बात कही। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)