हड्डा मारने की कोशिश में हुआ सर में घुसा हसिया:हड्डा मारने की कोशिश में हुआ हादसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल महराजगंज मे भर्ती
महराजगंज जिले के पटखौली गांव में घास काटते समय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रामवती देवी के सिर पर हड्डा बैठ गया था, जिसे हटाने की कोशिश में हंसिया उनके सिर में घुस गया। उन्हें तुरंत महराजगंज जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, पटखौली गांव की रहने वाली रामवती देवी (पत्नी अक्षयबर) खेत में घास काटने गई थीं। तभी उनके सिर पर एक हड्डा (कीड़ा) बैठ गया। उसे हटाने और मारने की कोशिश करते समय अचानक हंसिया उल्टा होकर उनके सिर में जा लगा। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गईं। जिला अस्पताल में डॉक्टर ऋषि चौधरी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)