सोनभद्र में 290.50 करोड़ से बनेंगी 13 सड़कें:औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक भारी वाहनों की राह आसान होगी

Oct 10, 2026 - 21:47
0
सोनभद्र में 290.50 करोड़ से बनेंगी 13 सड़कें:औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक भारी वाहनों की राह आसान होगी
सोनभद्र में 290.50 करोड़ रुपए की लागत से 13 नई सड़कें बनाने की योजना है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार की दोपहर बाद इसकी जानकारी दी। जिला प्रशासन ने औद्योगिक विकास और सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। किरहुलिया से महुली विहार बॉर्डर तक बनेगी सड़क डीएम ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों तक माल की आवाजाही सुगम बनाने और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। किरहुलिया से महुली विहार बॉर्डर तक 12 किलोमीटर सड़क के लिए 47.76 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। चेरुई से मारकुंडी जूनियर हाईस्कूल तक 6.4 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 24.32 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।खड़िया से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग तक 8 किलोमीटर सड़क भी प्रस्तावित है। इसके निर्माण पर 23 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। चुर्क में दो फोरलेन लिंक रोड का प्रस्ताव चुर्क क्षेत्र में औद्योगिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए दो फोरलेन लिंक रोड प्रस्तावित हैं। चुर्क सीमेंट फैक्ट्री तक 4.9 किलोमीटर सड़क के लिए 49.95 करोड़ रुपए और चुर्क-भिलाई बंधी मार्ग पर 4.84 किलोमीटर सड़क के लिए 49.85 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इनके बनने से फैक्ट्री तक भारी वाहनों की आवाजाही आसान होने और परिवहन में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है। पटवध-बसुहारी मार्ग पर खर्च होंगे 58.88 करोड़ 31 किलोमीटर लंबे पटवध-बसुहारी मार्ग के निर्माण के लिए 58.88 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। बर्दिया लिंक रोड के लिए 12 करोड़ रुपए रखे गए हैं। बिल्ली मारकुंडी में तेज स्टोन क्रेशर प्लांट से विजय आईटीआई तक सड़क के लिए 4 करोड़ रुपए और मीना बाजार घुरमा फीडर से मारकुंडी के कुनियांव टोला तक सड़क के लिए 15.99 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। पहले भेजे गए चार प्रस्तावों को मिली मंजूरी डाला, नधिरा-बखिरवा और ओबरा क्षेत्र की सड़कें भी योजना में शामिल हैं। डीएम के अनुसार, पहले भेजे गए चार सड़क निर्माण प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। एक अन्य प्रस्ताव मंजूरी की प्रक्रिया में है। स्वीकृत सड़कों का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User