हिंदू कॉलेज में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन:तबादले, वेतन विसंगति और कैशलेस इलाज समेत कई मांगें रखीं
मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में शुक्रवार को महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल का एक सम्मेलन हुआ। इसमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने की। सम्मेलन में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि थे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रीना वालिया विशिष्ट अतिथि रहीं। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सोलंकी और प्रो. आनंद कुमार सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। मुरादाबाद मंडल और जिले के विभिन्न कॉलेजों से बड़ी संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मचारी इसमें शामिल हुए। संयोजक विजेंद्र पाल सिंह थे, जबकि मंच संचालन संजय कुमार आर्य ने किया। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को सौंपा। इसमें एकल स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने, वेतन विसंगतियां दूर करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई। इसके अलावा, अर्जित अवकाश के नकदीकरण, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और उचित मानदेय देने की मांग भी रखी गई। शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी नीतियों को समान रूप से लागू करने की भी मांग की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)