हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 5 पर FIR:संभल में धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप, 5 लाख रुपए की मांग

Oct 05, 2026 - 00:36
0
हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 5 पर FIR:संभल में धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप, 5 लाख रुपए की मांग
संभल पुलिस ने हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पति-पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत मौहल्ला मोती निवासी प्रिया गुप्ता ने की है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने उनकी और नाबालिग पुत्रियों की अश्लील वीडियो बनाने और उसे दिखाकर धमकाने के बाद रंगदारी मांगी। झूठी खबर वायरल करने की धमकी का आरोप प्रिया गुप्ता का आरोप है कि मौहल्ला कायस्थान निवासी हनी चंद्रा, उसकी पत्नी हिमानी गुप्ता, सिमरन गुप्ता और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें, उनके पति और नाबालिग बच्चों को बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने फेसबुक आईडी पर झूठी खबर वायरल करने और अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 4 हजार रुपए यूपीआई के जरिए लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल 2025 से अब तक अलग-अलग तरीके से करीब 90 हजार रुपए लिए जा चुके हैं। आरोप है कि अब 5 लाख रुपए की और मांग की जा रही है। थाना प्रभारी संत कुमार ने रविवार रात करीब 10:30 बजे बताया कि हनी चंद्रा, हिमानी गुप्ता, सिमरन गुप्ता और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई नेताओं के खिलाफ परिवाद दाखिल कर चुका है हिंदू शक्ति दल अध्यक्ष सिमरन गुप्ता इससे पहले भी कई राजनीतिक नेताओं के खिलाफ अलग-अलग मामलों में परिवाद दाखिल कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस और भाजपा के बजाय 'इंडियन स्टेट' के खिलाफ लड़ाई को लेकर परिवाद दाखिल किया गया था, जिसे करीब एक साल बाद खारिज कर दिया गया। संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कांवड़ियों पर टिप्पणी के मामले में भी परिवाद दाखिल किया गया है, जिसकी सुनवाई चल रही है। इसके अलावा सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ शहीद भगत सिंह की तुलना हमास से करने के आरोप को लेकर और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के खिलाफ ब्रह्मा, विष्णु और शिव की तुलना गांधी-नेहरू से करने के आरोप को लेकर भी परिवाद दाखिल किए जाने की बात सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User