नशे में धुत कारसवारों ने ट्रक ड्राइवर को घेरकर पीटा:नए यमुना पुल पर कार से ट्रक छू जाने पर दो कारों में सवार 8-10 युवकों का तांडव

Oct 05, 2026 - 00:36
0
नशे में धुत कारसवारों ने ट्रक ड्राइवर को घेरकर पीटा:नए यमुना पुल पर कार से ट्रक छू जाने पर दो कारों में सवार 8-10 युवकों का तांडव
प्रयागराज में नए यमुना पुल पर रविवार रात नशे में धुत कार सवार युवकों ने ट्रक चालक को जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक से कार छू जाने के बाद दो कारों में सवार युवकों ने ट्रक को घेर लिया। इसके बाद चालक को नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दो कारों में सवार थे हमलावर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना करीब 10:45 बजे हुई। दोनों कारों में करीब 8 से 10 युवक सवार थे। इनमें एक कार हुंडई ऑरा बताई जा रही है। कार सवार युवक नशे में बताए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बांगड़ चौराहे से नए यमुना पुल की ओर कार बढ़ी ही थी कि तभी आगे खड़े ड्राइवर ने ट्रक बैक किया और तभी ट्रक का पिछला हिस्सा कार से छू गया। इस पर कारसवाल युवक आक्रोशित हो उठे और ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक को गालियां देते हुए नीचे उतरने को कहने लगे। मौके पर कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह युवकों से ट्रक चालक को छुड़ाया और ट्रक को वहां से आगे बढ़वा दिया। हालांकि, कुछ दूर जाने के बाद कार सवार युवकों ने फिर ट्रक का पीछा किया और रेलवे क्रॉसिंग से ठीक पहले उसे रोक लिया। युवकों ने अपनी कार ट्रक के आगे लगा दी और फिर जबरन चालक को उतारकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान नए यमुना पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब 15 मिनट तक चलता रहा हंगामा करीब 15 मिनट तक सड़क पर ट्रक चालक के साथ मारपीट होती रही। राहगीर भी यह पूरा घटनाक्रम देखकर दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक नैनी की ओर जा रहे थे। घटना के दौरान मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद स्थानीय पुलिस वहां नजर नहीं आई। घटना के बाद पुलिस की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में कीडगंज थाना प्रभारी और एसीपी कर्नलगंज से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ने फोन नहीं रिसीव किया। उधर डीसीपी सिटी से भी संपर्क नहीं हो सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User