हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस कार्रवाई में किया दखल:शाहजहांपुर में युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़ा, गाड़ी में नहीं बैठा पाए
शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह और पुलिस के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। बुधवार रात करीब 9 बजे पुलिस एक युवक को पकड़ने के लिए मोहल्ले में पहुंची थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह पुलिस की कार्रवाई के बीच हस्तक्षेप करते हुए युवक की पैरवी करने लगा। इसको लेकर पुलिस और संतोष सिंह के बीच काफी जद्दोजहद हुई। पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों और बातचीत के बावजूद पुलिस उसे गाड़ी में नहीं बैठा सकी। इसके बाद संतोष सिंह मौके से भाग गया। घटना का वीडियो बुधवार रात करीब 11 बजे सामने आया। वीडियो में संतोष सिंह के हाथ में सिगरेट भी दिखाई दे रही है। बुधवार रात पुलिस किसी मामले के सिलसिले में रौसर कोठी मोहल्ले में एक युवक को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह बीच में आ गया और युवक का पक्ष लेने लगा। इसको लेकर पुलिस और उसके बीच विवाद शुरू हो गया,घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने संतोष सिंह को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और उसके हाथ में सिगरेट भी दिख रही है। दोनों के बीच काफी देर तक खींचतान और बातचीत होती रही, लेकिन पुलिस उसे गाड़ी में बैठाने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो रात करीब 11 बजे सामने आया।मामले में सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पुलिस एक मामले के संबंध में मौके पर गई थी। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर बीच में आ गया और पुलिस से विवाद करने लगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)