गोरखपुर सराफा बाजार में DRI का छापा:सोना-चांदी गलाने की सूचना पर कार्रवाई, टीम ने पुराना लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाला

Oct 15, 2026 - 08:10
0
गोरखपुर सराफा बाजार में DRI का छापा:सोना-चांदी गलाने की सूचना पर कार्रवाई, टीम ने पुराना लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाला
गोरखपुर के हिंदी बाजार स्थित सोना-चांदी की मंडी में बुधवार की रात अचानक राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने छापा मारा। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। यह सराफा बाजार सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त और तस्करी को लेकर हमेशा से चर्चा में रहा है। डीआरआई टीम देर रात तक प्रतिष्ठान में सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करती रही। लखनऊ की टीम ने मारा छापा लखनऊ से आई टीम ने गोपी गली स्थित बुद्ध गलाई (एसकेआर) फर्म पर शाम करीब 6 बजे कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक संबंधित फर्म में लंबे समय से सोना-चांदी गलाने का काम होता है। पिछले कुछ समय से इसकी गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसी की नजर होने की चर्चा थी। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम के पहुंचने से सराफा मंडी में हलचल मच गई। शुरुआत में कारोबारी छापे को लेकर आयकर, जीएसटी या कस्टम विभाग की कार्रवाई होने का अनुमान लगाते रहे। बाद में कार्रवाई डीआरआई की होने की जानकारी सामने आई। गबन को लेकर भी चर्चा में रही फर्म सराफा मंडी में संबंधित फर्म पिछले दिनों करीब दो किलो सोने के कथित गबन को लेकर भी चर्चा में आई थी। बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस तक शिकायत नहीं पहुंची थी। कारोबारियों के बीच आपसी स्तर पर मामला सुलझाए जाने की चर्चा रही। वहीं, फर्म की ओर से संपत्तियां खरीदे जाने को लेकर भी बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। डीआरआई की कार्रवाई के दौरान क्या-क्या मिला और जांच में किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User