हल्के बादल छाएंगे, बौछारें पड़ने की संभावना:दिन में धूप निकली तो उमस व गर्मी करेगी बेहाल, भारी बारिश नहीं होगी
कानपुर में गुरुवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। सुबह हल्के बादल छाए रहने के बाद दोपहर में धूप निकलने का अनुमान है। दोपहर बाद या शाम तक आसमान आंशिक रूप से साफ हो जाएगा। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और हल्की बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश की संभावना 30 से 60 प्रतिशत तक बनी हुई है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि बदलते मौसम में तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और एलर्जी की शिकायत बढ़ सकती है। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी के कारण कपड़ों का चयन मौसम के अनुसार करें। बारिश या बौछार में भीगने से बचें और गीले कपड़े तुरंत बदल लें। पर्याप्त पानी पिएं, ताजा और हल्का भोजन लें। बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी से परेशान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अचानक तेज बारिश या हवा के दौरान बाहर निकलने से बचें। भारी बारिश के आसार नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। गरज वाले बादल बनने पर तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि भारी बारिश के आसार नहीं हैं। दिन के समय नमी के कारण गर्मी और उमस परेशान कर सकती है, जबकि शाम को हवा चलने से मौसम में राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दोपहर बाद बदला मौसम सीएसए की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। बुधवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही। दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और दोपहर से रात तक मौसम सुहावना बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)