जंगेठी में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता:रालोद विधायक ने कहा- ग्रामीण खिलाड़ियों को अवसर देना प्राथमिकता

Oct 08, 2026 - 07:45
0
जंगेठी में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता:रालोद विधायक ने कहा- ग्रामीण खिलाड़ियों को अवसर देना प्राथमिकता
मेरठ में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रोहटा ब्लॉक के जंगेठी गांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आदित्य कुमार, खंड विकास अधिकारी रंजन गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता में युवाओं ने दौड़, कबड्डी, कुश्ती समेत विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए। प्रतियोगिता बुधवार शाम तक चली। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User