हमीरपुर के राठ में गोली लगने से युवक की मौत:पिता ने लगाया जमीन विवाद का आरोप; पुलिस ने दोस्त पर केस दर्ज किया

Oct 20, 2026 - 08:23
0
हमीरपुर के राठ में गोली लगने से युवक की मौत:पिता ने लगाया जमीन विवाद का आरोप; पुलिस ने दोस्त पर केस दर्ज किया
हमीरपुर जनपद के राठ क्षेत्र में जरिया थाना अंतर्गत इटैलिया बाजा गांव में सोमवार रात गोली लगने से 32 वर्षीय युवक संजय की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही अमरकांत पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इटैलिया बाजा गांव निवासी संजय पुत्र मूरतध्वज को सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी। घायल संजय को उपचार के लिए राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप मृतक के पिता मूरतध्वज ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी जमीनी विवाद के चलते संजय की हत्या की गई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद गोली चलने की बात सामने आई है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। खेती-किसानी करता था संजय संजय अपने परिवार की 18 बीघा कृषि भूमि पर खेती-किसानी कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे मां जानकी, बड़े भाई भारत और अन्य परिजनों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमरकांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि अमरकांत नाम के युवक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User