हमीरपुर में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनीं ममता गुप्ता:अब तक जिला उपाध्यक्ष थीं, पार्टी ने सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
हमीरपुर में भाजपा ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ममता गुप्ता को सौंपी है। वह अभी तक जिला उपाध्यक्ष थीं। पार्टी नेतृत्व ने संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए यह फैसला लिया है। रविवार शाम जारी हुई नियुक्ति सूची रविवार शाम 7 बजे जारी सूची में राठ निवासी ममता गुप्ता को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी छा गई। अब उन्हें जिले में महिला मोर्चा को मजबूत और सक्रिय करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। परिवार का भी भाजपा से जुड़ाव ममता गुप्ता के पति रवि गुप्ता व्यवसायी हैं और पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। उनका बेटा पायलट है। वहीं, उनके जेठ भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पदाधिकारियों ने जताई खुशी जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, उपाध्यक्ष किशन व्यास और महामंत्री लक्ष्मीरत्न साहू ने ममता गुप्ता की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और मजबूत करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)