झांसी में नीरजा गुप्ता भाजपा महिला-मोर्चा की महानगर जिलाध्यक्ष बनी:वैश्य समाज को संगठन में मिला प्रतिनिधित्व, बोली- संगठन को मजबूत करेंगे

Oct 18, 2026 - 20:38
0
झांसी में नीरजा गुप्ता भाजपा महिला-मोर्चा की महानगर जिलाध्यक्ष बनी:वैश्य समाज को संगठन में मिला प्रतिनिधित्व, बोली- संगठन को मजबूत करेंगे
झांसी में भारतीय जनता पार्टी ने नीरजा गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से वैश्य समाज को संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा- पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे बखूबी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। लोगों के बीच जाकर पार्टी के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर झांसी जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, मनोज राजपूत, अशोक राजपूत, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा तथा महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर विकास कुशवाहा, अभिषेक जैन, संजीव अग्रवाल लाला, मीनू राजावत, चेतन ओझा, सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल, छोटू मौर्य एवं रंजीत साहू उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User