हमीरपुर में करंट लगने से युवक की मौत:फर्राटा पंखे की चपेट में आया युवक, परिवार में सबसे छोटा था; परिवार में मातम
हमीरपुर के मौदहा इलाके के पढोहरी गांव में बुधवार देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 22 साल का योगेंद्र सिंह अपने घर में फर्राटा पंखे की चपेट में आ गया था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मौदहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक के चाचा चंद्रभान ने बताया कि योगेंद्र बुधवार देर रात करीब एक बजे पेशाब करने उठा था। इसी दौरान पास रखा फर्राटा पंखा उस पर गिर गया और उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। योगेंद्र अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)