बरेली में शादी के 1साल बाद विवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी के फंदे से लटका मिला शव, 8 माह की बच्ची के सर से उठा मां का साया
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के खितौसा गांव में गुरुवार को 23 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर शव बरामदे में रख दिया था। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान गीता पत्नी जसवंत के रूप में हुई है। उसकी आठ महीने की एक बच्ची है। मां की मौत के बाद बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीआरबी से मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, गुरुवार को पीआरबी 0165 के माध्यम से भोजीपुरा थाने को घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना पुलिस तत्काल खितौसा गांव पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को महिला का शव बरामदे में रखा मिला। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार लिया था। 2023 में हुई थी गीता की शादी मृतका गीता मूल रूप से कोड़मपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2023 में खितौसा निवासी जसवंत से हुई थी। दंपती की आठ महीने की एक बच्ची है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हालांकि, महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)