हमीरपुर में पुरानी रंजिश में फायरिंग, 5 लोगों पर केस:पिता-पुत्रों समेत आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, पीड़ित परिवार दहशत में
हमीरपुर के मौदहा में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्रों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। यह घटना रविवार शाम परछा गांव में हुई। गांव के ज्याउद्दीन उर्फ बच्चा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब पौने छह बजे वह टेंपो स्टैंड पर खड़ा था। तभी सुम्मा, उसके बेटे सद्दाम और अरवाज, खुर्शीद और बच्चा तमंचे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। सुम्मा ने ज्याउद्दीन को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। ज्याउद्दीन किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग और शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान-माल की धमकी देकर भाग गए। ज्याउद्दीन ने बताया कि उसका परिवार घटना के बाद से डरा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)