औरैया में वैश्य समाज का राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर मंथन:समाज को अधिक टिकट देने वाले दल का करेंगे समर्थन

Oct 20, 2026 - 11:09
0
औरैया में वैश्य समाज का राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर मंथन:समाज को अधिक टिकट देने वाले दल का करेंगे समर्थन
औरैया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में गोपाल वाटिका आश्रम में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी पर विचार हुआ। राष्ट्रीय सचिव आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वैश्य समाज सामाजिक कार्यों में योगदान देता है, पर अपेक्षित राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिलती। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में जो दल वैश्य समाज को अधिक टिकट देगा, समाज उसका समर्थन करेगा। आनंद नाथ गुप्ता को जिलाधिकारी द्वारा कारागारों की निगरानी के लिए मनोनीत करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाजसेविका और भाजपा नेत्री कोमल पोरवाल को परिषद की युवा महिला इकाई का जिलाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा, जल्द ही युवा महिला टीम का गठन होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु गहोई, प्रांतीय सचिव अनूप गुप्ता, प्रवक्ता राजीव पोरवाल, अभिषेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित सुहाने, राम आसरे गुप्ता, विनोद पोरवाल, सर्वेश कुमार, ओंकार नाथ पोरवाल, प्रवीण गुप्ता और चिकित्सक एलएन गुप्ता समेत कई वैश्य समाज के लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User