हमीरपुर में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत:घर के पास तालाब में गई थी खेलने, पथखुरी में हुआ हादसा, परिवार में मातम
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के पथखुरी गांव में चार साल की बच्ची दिशा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। गांव के जयहिंद की बेटी दिशा घर के पास तालाब में खेलने गई थी। इसी दौरान वह तालाब में डूब गई। पड़ोसियों और परिवार वालों ने उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पिता जयहिंद ने बताया कि उनके घर से करीब 35 मीटर दूर तालाब है। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। दिशा अपने पीछे आठ साल के भाई सागर और मां मालती को छोड़ गई है। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। जरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)