हंसिए के विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला:गर्दन दबाकर सिर दीवार से टकराने का आरोप, 3 गिरफ्तार
गोंडा में देहात कोतवाली क्षेत्र के रुदईपुरवा गांव में हंसिए के विवाद को लेकर बुजुर्ग और उनके परिजनों से मारपीट हुई। आरोप है कि बुजुर्ग की गर्दन दबाकर सिर दीवार से टकराया गया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप मामला खरगूपुर ग्राम पंचायत के रुदईपुरवा गांव का है। अनिल कुमार के पिता हरिराम के साथ 6 अक्टूबर को हंसिए के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। अनिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नजमा उर्फ शाहजहां, दिलदार और महफूज ने पहले उनके पिता से गाली-गलौज की। गर्दन दबाकर सिर दीवार से टकराने का आरोप अनिल के मुताबिक गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने हरिराम के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उनकी गर्दन दबाई और सिर दीवार से टकरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज गंभीर रूप से घायल हरिराम को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक उनका पिछले 24 घंटे से इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे नजमा उर्फ शाहजहां, दिलदार और महफूज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को गोंडा न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हरिराम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)