‘हनुमान अंश’ के एक्टर शोभिनव-पूर्णिमा ने किया रोड शो:बोले- महान संत का किरदार निभाने के लिए दिव्य आशीर्वाद जरूरी
बुलंदशहर में मंगलवार शाम 5 बजे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या ने भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। उनके साथ अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी मौजूद रहीं। शोभिनव ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों और फिल्म के उद्देश्य पर भी बात की। प्रशंसकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत शोभिनव सत्या के आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग जुट गए। अभिनेता ने प्रशंसकों से मुलाकात की। उनसे बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद बुलंदशहर की सड़कों पर रोड शो निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए और जगह-जगह उनका स्वागत किया। बोले- किरदार के लिए दिव्य आशीर्वाद जरूरी पत्रकारों से बातचीत में शोभिनव सत्या ने कहा कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें अलग से कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सामान्य किरदार के लिए प्रतिभा और कौशल जरूरी है। किसी महान संत का चरित्र निभाने के लिए उनका दिव्य आशीर्वाद भी जरूरी होता है। निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी के सहज व्यवहार और सहयोगी माहौल से उन्हें काम करने में आसानी हुई। बॉक्स ऑफिस से ज्यादा शिक्षाओं को पहुंचाना उद्देश्य शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर शोभिनव ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य व्यावसायिक लाभ कमाना नहीं था। फिल्म के जरिए महान संत की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाना मकसद था। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद और जनता के प्यार से फिल्म को यह मुकाम मिला है। संत की शिक्षाओं को अपनाकर समाज के कई दुख-दर्द दूर किए जा सकते हैं। सहायक निर्देशक से मुख्य अभिनेता बनने का सफर शोभिनव सत्या ने बताया कि वे हनुमान अंश फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहे थे। पहले से तय मुख्य कलाकार की तबीयत खराब होने के कारण शूटिंग रुकने की स्थिति बन गई थी। फिल्म से कई लोगों की मेहनत और उम्मीदें जुड़ी थीं। निर्देशक और टीम को लगा कि उनका चेहरा और व्यक्तित्व बाबा के स्वरूप से मिलता है। निर्देशक के आग्रह और बाबा की प्रेरणा से उन्होंने ऑडिशन दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्य भूमिका स्वीकार कर ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)