अयोध्या में सेवा कार्य आयोजित:जिला उपाध्यक्ष ने अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए
अयोध्या में पिछड़ा मोर्चा के अयोध्या जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य किया। उन्होंने नगर पंचायत कुमारगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। अजीत मौर्य ने फल की किट तैयार कर मरीजों और तीमारदारों को केले व सेब बांटे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद और बीमार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करना उन्हें याद करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि श्यामलाल मौर्य हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन के बाद भी उनकी स्मृतियां और सेवा भाव लोगों के बीच जीवित हैं। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने फल वितरण की सराहना की। कार्यक्रम में लोगों ने स्वर्गीय श्यामलाल मौर्य के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह विक्की, सुरेंद्र पांडे, इसौली भारी के प्रधान आशीष सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, शिवम मौर्य, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अरविंद मौर्य, डॉ. गणेश लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)