बाबा टिकैत की जयंती पर सिसौली पहुंचे मेरठ के किसान:भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में जाकर किया 51 यूनिट रक्तदान
किसान नेता और किसान मसीहा के रूप में पहचान रखने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर मंगलवार को सिसौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनकी जन्मस्थली सिसौली में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ता सबसे पहले भुनी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। यहां से सभी सिसौली के लिए रवाना हुए और जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। सिसौली में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ और हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा टिकैत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी समेत कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के दिखाए रास्ते पर चलने और किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। जयंती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने 51 यूनिट रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया और उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी किसानों के लिए प्रेरणा हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)