होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर जहाज डूबा:जंग शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ, 2,500 कंटेनर थे
होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग से टकराकर एक मालवाहक जहाज डूब गया। जहाज में 2,500 कंटेनर थे। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने बुधवार को यह दावा किया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब ईरान ने बारूदी सुरंग से टकराकर किसी जहाज के डूबने की बात कही है। बारूदी सुरंग से टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई थी। जहाज के क्रू के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है। IRGC बोली- जहाज खतरनाक रास्ते से जा रहा था IRGC ने बुधवार को बताया कि जहाज होर्मुज के पास एक ऐसे रास्ते से गुजर रहा था, जिसे इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी और जिसे खतरनाक माना गया था। जहाज का नाम और वह कहां से कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जहाज पर कितने लोग सवार थे और इस घटना में किसी की मौत हुई या नहीं, यह भी साफ नहीं है। समुद्र में तैर रहे कंटेनरों से दूर रहने की सलाह घटना के बाद IRGC ने स्थानीय जहाजों और मछुआरों को सावधान रहने को कहा है। उसने समुद्र में तैर रहे कंटेनरों से दूर रहने की अपील की है। ये कंटेनर दूसरे जहाजों के लिए खतरा बन सकते हैं और समुद्री रास्ते पर आवाजाही में रुकावट डाल सकते हैं। होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और दूसरे सामान ले जाने वाले जहाज गुजरते हैं। इस इलाके में जहाजों की सुरक्षा को लेकर पहले से चिंता बनी हुई है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय लापता: भारत ने हमले रोकने को कहा होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय क्रू वाले जहाज एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर रविवार को ड्रोन से हमला हुआ। जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से 9 को बचा लिया गया, जबकि 2 अब भी लापता हैं। हमले के पीछे कौन है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)