कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ:वीरेन्द्र नाथ मिश्र अध्यक्ष बने, प्रशासन-अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल पर फोकस
कुशीनगर में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार अपराह्न 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिलाधिकारी संजय चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को दिलाई शपथ अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने उपाध्यक्ष मुरली मनोहर श्रीवास्तव, महामंत्री निलरतन श्रीवास्तव समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। डीएम बोले- प्रशासन और अधिवक्ताओं में तालमेल जरूरी डीएम संजय चौहान ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है। जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी रखे विचार कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश लाल श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, कैलाश पाण्डेय, रवीन्द्र उपाध्याय, बृजभान तिवारी और प्रेम प्रकाश तिवारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन किशोर यादव ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पवन कुमार और जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)